पटना सीरियल ब्लास्ट के तार पाकिस्तान से जुड़े

गिरफ्तार किये गये एक शख्स के नाम 51 से भी ज्यादा बैंक अकाउंट हैं। गौर हो कि बिहार की राजधानी पटना में हुए धमाके भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की रैली वाले दिन हुए थे। जिसमें आठ लोग मारे गये थे और लगभग 45 लोग घायल हो गये थे।
धमाकों के बाद पुलिस जांच में पता चला था कि इसके पीछे इंडियन मुजाहिदीन का हाथ था, जिसका उद्देश्य मोदी को निशाना बनाना था। पुलिस ने एक बम मोदी के मंच के नीचे से भी बरामद किया था। इस घटना के बाद मोदी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अब वह जहां भी रैली के लिए जा रहे हैं, उनकी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये जा रहे हैं।
पटना ब्लास्ट के बाद नरेंद्र मोदी मृतकों के परिवार से मिलने के लिए भी गये थे।












Click it and Unblock the Notifications