बिहारः खाना खाने के लिए बार-बार बुला रही थी मां तो बेटे ने मार दी गोली

पटना। बिहार के पटना शहर से सटे बाढ़ इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने मामूली सी बात पर अपनी मां को गोली मार दी। यह घटना मरांची थाना क्षेत्र के कसहा दियारे की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मां ने बेटे को खाने के लिए कई बार आवाज लगाई। इस दौरान आरोपित बेटा अपने दोस्तों के साथ बातचीत करने में व्यस्त था। बार-बार मां का आवाज देना बेटे को नागवार गुजरी और उसने गोली मार दी।

patna badh son shoot his mother for disturbing him

कसहा दियारे इलाके में हुई इस घटना की सूचना जब पुलिस को मिली तो ग्रामीण एसपी कांतेश कुमार मिश्र और एसएसपी बाढ़ अम्बरीष कुमार राहुल ने तत्काल मरांची थाना को प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। घटना की सूचना मिलने पर मरांची थानाध्यक्ष अनिल कुमार और सब इंस्पेक्टर बाल्मीकि पासवान पुलिस टीम के साथ आरोपित के घर कसहा दियारा पहुंचे फिर लोडेड देशी कट्टा के साथ आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

patna badh son shoot his mother for disturbing him

एएसपी अम्बरीष राहुल ने बताया कि आरोपित की पहचान अंगद कुमार पिता रामबालक यादव के रूप में हुई। गोली मारने की घटना में पुलिस ने आरोपित बेटे को लोडेड कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि पीड़ित मां मंजू देवी सिर में गोली लगने के चलते जीवन के लिए संघर्ष कर रही हैं। इलाज के लिए उन्हें बेगूसराय में भर्ती करवाया गया है। बेगूसराय पहुंचकर पुलिस ने पूरी घटना की जानकारी ली और मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

patna badh son shoot his mother for disturbing him

इसके अलावा पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के गायघाट इलाके में हथियारबंद बदमाशों ने दूध पार्लर संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी । इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक व्यापारी के शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मृतक की पहचान विनय तिवारी के रूप में हुई है, जो कि रोहतास जिले का रहने वाला था। विनय आलमगंज थाना क्षेत्र के गायघाट उतरी गली में किराये के मकान पर रहकर सुधा दूध पार्लर का संचालन करते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+