पप्पू यादव ने बताया-क्यों नहीं गाया है राष्ट्रगान और नहीं गाएंगे आगे भी कभी?
पप्पू यादव ने इसके पीछे वजह बताते हुए कहा कि जन-गण-मन अधिनायक गीत को जॉर्ज पंचम को खुश करने के लिए गाया गया था।
पटना। जनअधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के प्रमुख और सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने हाजीपुर के एक हाईस्कूल में रविवार को आयोजित कार्यक्रम साफ करते हुए कहा कि उन्होंने कभी राष्ट्रगान नहीं गाया है और आगे भी वो नहीं गाएंगे।

पप्पू यादव ने इसके पीछे वजह बताते हुए कहा कि जन-गण-मन अधिनायक गीत को जॉर्ज पंचम को खुश करने के लिए गाया गया था। आखिर किसी दूसरे देश का व्यक्ति हमारे देश का भाग्य विधाता कैसे हो सकता है?
पप्पू यादव ने यह भी दावा कर डाला कि भारत सात जन्मों में भी कैशलेस नहीं बन सकता है क्योंकि इस देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाले 90 फीसदी गांव हैं। उन्होंने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यह ब्रेनलेस सिस्टम नहीं बल्कि ब्रेनलेस सिस्टम है।
उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोगों की आंखों में धूल झोंकना बंद करें। अगर सच में नीतीश कुमार बेनामी संपत्ति को बाहर लाना चाहते हैं तो पहले राजद प्रमुख लालू यादव और उनके परिवार की संपत्ति की जांच करवाई जाए । साथ ही सरकार मेरी भी संपत्ति की जांच करवाएं।












Click it and Unblock the Notifications