पप्पू यादव का यूटर्न- कहा लालू-नीतीश के खिलाफ जाकर भूल की

पटना(मुकुंद सिंह)। जनअधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव ने बिहार में मिली कड़ाही हार के बाद यू-टर्न लिया है। अब तक वे लालू-नतीश को खरी-खोटी सुनाते फिरते थे, आज सॉरी बोल रहे हैं।

Pappu Yadav

अपने ब्यान को बदलते हुए पप्पू यादव ने कहा है कि चुनाव में लालू-नीतीश के खिलाफ नहीं जाना चाहिए था। यह उनके जीवन की बहुत बड़ी भूल थी। साथ ही उन्होनें कहा कि चुनाव के दौरान निगेटिव राजनीति का सहारा लिया, इसका उन्हें इल्म है।

पप्पू यादव ने कहा, "मैनें लालू जी के बेटों को लेकर जो बयानबाजी की है उसको लेकर मैं खेद व्यक्त करता हूं।"

मधेपुरा के सांसद पप्पू यादव का यह बयान ऐसे समय आया है जब उन्हें बिहार के चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है। साथ ही पप्पू ने राजद से निलंबन के बाद एनडीए से करीबी दिखाई थी लेकिन अंतत: उन्होने जन अधिकार पार्टी से बिहार के चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारे थे।

पप्पू यादव ने अपने बयानों में हमेशा से लालू-नीतीश के साथ-साथ लालू के परिवार पर भी निशाना साधा था। एक चुनावी सभा में पप्पू ने यह भी कहा था कि अगर लालू के दोनों बेटे चुनाव जीत गए तो मैं सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लूंगा लेकिन उनहोंने आज कहा कि वे राजनीति में बने रहेंगे और विपक्ष की भूमिका में ही रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+