कुत्तों को पढ़ाने लायक भी नहीं सरकारी स्कूलों के शिक्षक: पप्पू यादव
पटना (मुकुंद सिंह)। जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव ने एक चुनावी रैली के दौरान कहा कि यहां के सरकारी स्कूलों में तैनात शिक्षक कुत्तों को भी पढ़ाने लायक नहीं हैं। क्योंकि उनकी सैलरी कम है अगर हम सत्ता में आए तो शिक्षकों की सैलरी 50,000 रुपये से ऊपर होगी। उन्हें कुत्तों की तरह खाने लिए तरसना नहीं पड़ेगा।
अपने इस विवादित बयान के साथ पप्पू यादव ने एक शर्त भी रख दी। उन्होंने कहा शिक्षकों को यूपीएससी की तर्ज पर परीक्षा देनी होगी। जनसभा को सम्बोधित करते हुए पप्पू यादव ने तमाम चुनावी वादे किए। उन्होंने कहा कि बिहार में जमकर दलाली चल रही है। यदि उनकी पार्टी जन अधिकार पार्टी को ताकत मिली तो दलाल बिहार छोड़कर भाग जाएंगे।
साथ ही पप्पू यादव ने आकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि बिहार में और देश में कुत्तों पर कम से कम 18 हजार रुपये खर्च होता है, लेकिन एक आम आदमी के परिवार की आमदनी 4 से 6 हजार रुपये मात्र है। उन्होंने कहा कि राज्य के 4.2 फीसद स्कूल में शिक्षक नहीं है। यदि टीचर है तो वे टीचर इंसान को पढ़ाने के लायक नहीं है। पप्पू यादव के इस बयान के बाद से शिक्षकों में आक्रोश है।













Click it and Unblock the Notifications