Opposition meeting: कांग्रेस अध्यक्ष और राहुल गांधी पहुंचे पटना, CM नीतीश ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

बिहार की राजधानी पटना में विपक्षी दलों की बैठक हो रही, जिसमें 2024 के लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाई जाएगी। इस बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी भी पटना पहुंचे, जहां खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।

खड़गे और राहुल विशेष विमान के जरिए दिल्ली से पटना पहुंचे। वहां पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता दोनों का स्वागत करने के लिए मौजूद थे। इसके बाद वो बैठक स्थल की ओर रवाना हुए। इस दौरान खड़गे ने कहा कि हम सब साथ मिलकर लड़ना चाहते हैं।

Congress

वहीं करीब ढाई-तीन साल बाद राहुल गांधी बिहार के दौरे पर गए हैं। इससे पहले वो 2020 के विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रचार करने गए थे। उनके साथ संगठन के प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे।

Recommended Video

    Opposition meeting: कांग्रेस अध्यक्ष और राहुल गांधी पहुंचे पटना, CM नीतीश ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

    राहुल और खड़गे के स्वागत के लिए एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक के रूट पर कांग्रेस नेताओं के होर्डिंग-पोस्टर लगे हैं। जगह-जगह पर कार्यकर्ता भी इकट्ठा हो रखे थे, ऐसे में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

    ये नेता भी पहुंचे
    जेडीयू और आरजेडी के वरिष्ठ नेता तो पहले से ही पटना में मौजूद हैं। उनके अलावा झारखंड सीएम हेमंत सोरेन, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे, पंजाब सीएम भगवंत मान, बंगाल सीएम ममता बनर्जी आदि भी पटना पहुंच गए हैं।

    बीजेपी ने पोस्टर के जरिए कसा तंज
    वहीं बीजेपी नेता लगातार विपक्ष की बैठक पर निशाना साध रहे। इसको लेकर बीजेपी कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तुलना 'देवदास' फिल्म में शाहरुख खान के किरदार से की गई।

    इन मुद्दों पर नहीं होगी बात
    वहीं विपक्षी दलों ने साफ कर दिया है कि पीएम फेस और सीट शेयरिंग के फार्मूले पर अभी बात नहीं होगी। सभी दलों का मकसद बीजेपी को सत्ता से बाहर करना है। इसके अलावा दिल्ली पर आए केंद्र सरकार के अध्यादेश पर भी चर्चा से इनकार कर दिया गया है। जिससे अरविंद केजरीवाल नाराज नजर आ रहे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+