'महबूबा और मैं देश के उस हिस्से से आते हैं जहां...', विपक्ष की बैठक में '370' पर छलका उमर अब्दुल्ला का दर्द
Patna Opposition Meeting में देशभर से पहुंचे विपक्षी दलों के नेता भाजपा को हराने की कसम खाते दिखे। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उनके गृहप्रदेश से चार साल पहले हटाए जा चुके संविधान के अनुच्छेद 370 का जिक्र किया।
जम्मू कश्मीर में लोकतंत्र की हत्या
उमर अब्दुल्ला ने पूर्व मुख्यमंत्री और जम्मू कश्मीर की सियासत में कद्दावर नेता रहीं महबूबा मुफ्ती का नाम लेकर कहा, वे दोनों देश के उस हिस्से से आते हैं, जहां लोकतंत्र की हत्या कर दी गई है।

अनुच्छेद 370 निरस्त होने और चार साल से विधानसभा चुनाव न कराए जाने पर बिफरे उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री मोदी के अमरीका दौरे पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा, विपक्षी दलों की बैठक लोकतंत्र को बचाने के साथ-साथ देश को बर्बादी से बचाने के मकसद से हुई है।
Recommended Video
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि व्हाइट हाउस में भारत के लोकतंत्र पर बातें की गईं। अगर लोकतंत्र सचमुच बरकरार है तो जम्मू कश्मीर में ये लोकतंत्र अभी तक क्यों नहीं पहुंच सका है।
#WATCH | National Conference (NC) leader Omar Abdullah after the joint opposition meeting in Patna said, "...We have met to save the country from devastation and to bring democracy back. I & Mehbooba Mufti belong to that part of the country where democracy is murdered...Yesterday… pic.twitter.com/dCl9jwclKH
— ANI (@ANI) June 23, 2023












Click it and Unblock the Notifications