पति की चिता में कूदकर सती हुई 60 वर्षीय महिला
सिहरसा। इसे लगाव कहें या रुढ़ियों की जकड़न कि 60 वर्षीय एक वृद्ध महिला ने अपने पति की चिता में कूदकर अपनी जान दे दी। बिहार के सिहरसा में परमनिया गांव में एक महिला ने उस समय लोगों को स्तब्ध कर दिया जब वह अपने पति की चिता में कूद गयी।

दरअसल बिहार के सिरसा में श्मशान घाट पर एक महिला के पति की चिता पर उस वक्त कूद गयी जब सभी लोग श्मशान घाट से चले गये थे। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि परिजनों के जाने के बाद गहवा देवी अपने पति की चिता में कूद गयी। वहीं जब परिजनों ने महिला को जब घर में नहीं पाया तो वह श्मशान घाट पहुंचे जहां महिला की मौत हो चुकी थी।
वहीं सहरसा के पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार का कहना है कि उन्हें इस हैरतअंगेज घटना की सूचना मिली है। उन्होंने कहा, "हमने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उधर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गांव वालों का कहना है कि महिला के परिजनों ने सूचना मिलने के बाद भी उसे बचाने का प्रयास नहीं किया।
महिला के बेटे रमेश मंडल ने इस घटना से इंकार किया है। उसका कहना है कि पिता के मरने के कुछ घंटों बाद ही उसकी मां की भी मौत हो गई थी और उन्होंने एक ही चिता पर पिता और मां को अग्नि दी थी। रमेश का कहना है कि पिता की मौत की खबर से मां को दिल का दौरा पड़ा और उनकी भी मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications