पहले उड़ाया मजाक और अब खुद ट्वीटर से जुड़े लालू

lalu prasad yadav
पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी मुख्या लालू प्रासाद यादव हमेशा से टेक्नोलॉजी और सोशल मीडिया के खिलाफ रहे है। अब तक वो सोशल नेटवर्किंग साइट को नजरअंदाज करते रहे और उसका मजाक उड़ाते रहे। सोशल मीडिया का मजाक बनाने वाले लालू प्रसाद यादव भी अब सोशल मीडिया के शरण में आ गए है। अपनी और अपनी पार्टी की गिरती हुई छवि को बचाने के लिए लालू ने भी ट्वीटर का सहारा ले लिया है।

लालू जानते है कि को इन सोशल साइटों से ही ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी बात पहुंचा सकते है। दरअसल माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के दौरान 40 फीसदी सीटों पर सोशल मीडिया का व्यापक असर होगा। ऐसे में लालू को अपनी गिरती हुई साख को बचाने के लिए आखिरकार ट्वीटर पर आना ही पड़ा।

लालू ट्वीटर के जरिए अब अपने प्रशंसकों से जुड़ सकेंगे। आरजेडी के मीडिया प्रभारी रंधीर कुमार ने बताया कि लालू प्रसाद को प्रशंसकों द्वारा बहुत दिनों से ट्विटर पर आने का निवेदन किया जा रहा था। इसी निवेदन और प्रशंसकों के आग्रह पर लालू ने ट्वीटर पर आना स्वीकार किया।

ट्वीटर पर आने के साथ ही लालू ने अपने पहले ट्वीट में ही बदलाव को स्वीकार किया और लिखा कि केवल परिवर्तन ही स्थिर है और परिवर्तन के साथ हम सभी बदल रहे हैं। पिछले 17 घंटे के दौरान उन्होंने चार ट्वीट किए हैं, जबकि उनके 58 फॉलोवर्स हो गए हैं। गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पहले से ही ट्विटर पर अपनी बात कहते हैं। ऐसे में अब लालू ने भी ट्वीटर से जुड़ने का फैसला किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+