बिहार का गुंडा जटहवा गैंगवार में मारा गया, इसकी वारदातों से बेगूसराय में व्याप्त था खौफ

पटना। बिहार में बेगूसराय का कुख्यात बदमाश जटहवा गैंगवार में मारा गया है। उसकी लाश चकिया ओपी क्षेत्र के मल्हीपुर बिन्द टोली दियारे से बरामद हुई। चकिया ओपी प्रभारी राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जटहवा की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उसे करीब आधा दर्जन गोलियां मारी गई थीं। माना जा रहा है कि जटहवा की हत्या में अरविन्द महतो गिरोह के गुर्गों का हाथ है। हालांकि, पुलिस अभी इस कांड के अपराधियों को चिन्हित कर रही है। जटहवा के खिलाफ पटना के मरांची व बेगूसराय के चकिया में हत्या, लूट, डकैती के आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। इस संबंध में मृतक के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज किए जाने की प्रक्रिया चल रही है।

Notorious criminal Of Bihar

चकिया ओपी प्रभारी राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जटहवा चकिया ओपी क्षेत्र का मोस्ट वांटेड अपराधी था। सिमरिया घाट बिन्द टोली के कुख्यात अपराधी अरविन्द महतो की हत्या मामले समेत कई अन्य मामलों में पुलिस को उसकी तलाश थी। हत्या मामले की प्राथमिकी पटना जिले के मरांची थाना में कांड संख्या 84/19 दर्ज हैं।

Notorious criminal Of Bihar

मरांची पुलिस की नजर में भी वह फरार था। बताया जा रहा है कि हाल ही हुए गैंगवार के दौरान एक अन्य अपराधी संजय महतो गोली लगने से घायल हो गया। बेगूसराय में जटहवा के कई किस्से सुनाए जाते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+