राजनतिक साजिश के तहत बिहार को नहीं मिला विशेष राज्य का दर्जा: नीतीश

नीतीश ने कहा कि अब वो इसे राजनीतिक मुद्दा भी बनाएंगे। दिल्ली से लौटने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि राजनीतिक साजिश के कारण बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विशेष राज्य का दर्जा बिहार का हक है और हम इसे लेकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है।
वहीं बिहार में राजनीतिक गंठबंधन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि राजद, कांग्रेस व लोजपा का पुराना गठबंधन है। बिहार की जनता इसे आजमा भी चुकी है और खारिज भी कर चुकी है। नीतीश की माने तो इस गठबंधन से कांग्रेस को कोई फायदा नहीं होगा। वहीं उन्होंने साफ किया कि लोजपा से उनकी पार्टी की चुनावी तालमेल के बारे में कोई बात नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications