मोदी की बिहार रैली में खलल डाल रहे हैं नीतीश: सुमो

राजधानी पटना में 27 तारीख को होनी वाली नरेंद्र मोदी की रैली से पहले बीजेपी के नेता सुशील मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाया है। मोदी ने आरोप लगाते हुए ट्वीटर पर लिखा है कि जान बूझकर नीतीश कुमार ने उसी दिन बिहार में राष्ट्रपति का कार्यक्रम रखवाया है, ताकि लोग नरेन्द्र मोदी की रैली में नहीं पहुंच सके। नीतीश जानबूझकर रैली को असफल बनाने की कोशिश कर रहे है।
नमो की तर्ज पर बिहार में सुमो के नाम से लोकप्रिय हो रहे सुशील मोदी ने आरोप लगाया है कि नीतीश कुमार मोदी की हुंकार रैली के खिलाफ साजिश रची है। अप ने ट्वीट में मोदी ने लिखा है कि नरेन्द्र मोदी की हुंकार रैली को असफल बनाने के लिए नीतीश ने जानबूझकर उसी दिन राष्ट्रपति को पटना आमंत्रित किया है ताकि सुरक्षा कारणों का हवाला देकर सड़कों को ब्लॉक किया जा सके और लोग रैली में नहीं पहुंच पाए। मोदी ने राष्ट्रपति से भी अपने बिहार यात्रा की तारिख को बदलने की मांग की है।वही बिहार जेडीयू ने दावा किया है कि हुंकार रैली बिहार के शांतिपूर्ण माहौल को मुश्किल में डाल सकती है। इससे सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ सकता है और आपसी एकता को चोट पहुंच सकती है। लिहाजा मोदी की रैली को तुरंत रोक देना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications