कॉरपोरेट घराने के पैसे से चुनाव लड़ रहे हैं नीतीश: सुशील मोदी

नीतीश के बयान की आलोचना करते हुए सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश और उनकी पार्टी खुद कॉरपोरेट घराने के पैसे से चुनाव लड़ रही है।
सुशील कुमार मोदी ने कहा कि जो लोग दूसरों पर आरोप लगाते हैं, उन्हें पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए। नीतीश और उनकी पार्टी खुद कॉरपोरेट घराने के पैसे से चुनाव लड़ रही है।
सुशील मोदी ने आरोप लगाया कि जेडीयू ने खुद एक ऐसे व्यक्ति को लोकसभा का टिकट दिया है, जो कॉरपोरेट घराने से है, जो किसी राजनीतिक दल का सदस्य नहीं है। उन्होंने कहा कि खुद कॉरपोरेट घराने को बढ़ावा दे रहे हैं और दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं।
गौरतलब है कि जेडीयू ने रियल इस्टेट कारोबारी अनिल शर्मा को जहानाबाद से टिकट दिया है। सुशील मोदी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सभी दलों के समर्थकों का वोट मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए बीजेपी को जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications