आरजेडी का दावा, दस विधायक वापस पार्टी में आये

लालू ने नीतीश पर खुलकर आरोप लगाये हैं कि वह हमारे खिलाफ षडयंत्र कर रहे हैं।
राजद के राम कृपालु यादव ने कहा कि नीतीश का चरित्र यही है, वह कांग्रेस से भी मिले हुए हैं और भाजपा से भी। उन्हें राजनीतिक लाभ उठाने के लिए संवैधानिक कदम उठाना चाहिए था। नीतीश एक ऐसे नेता हैं जो कि राजनीतिक लाभ के लिए कुछ भी कर सकते है, वहीं राजद के एक अन्य विधायक अब्दुल बारी सिद्दीकी का कहना है कि अभी तक किसी भी विधायक ने इस्तीफा नहीं सौंपा है।
बिहार में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने से यह पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी का कहना है कि जदयू को डर है कि कहीं सरकार अल्पमत में न आ जाए। इसलिए पार्टी तोड़ फोड़ में लगी है। इस पर कांग्रेस नेता रीता बहुगुणा जोशी का कहना है कि हमारे यहां इस पर कुछ भी बातें नहीं हो रही हैं, कांग्रेस का जदयू से गठबंधन जैसा कुछ भी नहीं है।
इस बीच खबरें आ रही हैं कि राजद की आज हो रही बैठक में सिर्फ तीन ही बागी विधायक शामिल हुए है, मतलब राजद के विधायकों के पार्टी में वापसी के दावे खोखले हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications