नीतीश बोले पीएम के राज में लोग चावल का माड़ खा रहे हैं
पटना। बिहार चुनाव में आरक्षण से लेकर पिछड़ा और अति पिछड़ा की राजनीति चरम पर है। ऐसे में नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री पर बड़ा हमला बोला है।
नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर के पारू विधानसभा क्षेत्र के मणिकपुर में कहा कि पीएम बिहार को नीचा दिखा रहे हैं और विकास का सपना दिखाकर लोगों की उम्मीदों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
तो जीत के लिए नीतीश मुस्लिम तांत्रिक के पास गये थे
नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री 12 साल तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे लेकिन गुजरात की महिलायें सबसे ज्यादा कुपोषित हैं।
दाल की बढ़ती कीमतों पर हमला बोलते हुए कहा कि लोग मजबूर होकर माड़-भात खा रहे हैं, तरकारी और भात ही लोगों के पास विकल्प बचा रह गया है।
ऐसे में देखने वाली बात यह है कि बिहार में दूसरे चरण के के लिए मतदान एक नवंबर को होने वाला है। लेकिन चुनावी सभाओं में विकास से इतर जो मुद्दे चर्चा का विषय बने हुए हैं क्या उससे बिहार के लोगों का विकास होगा।













Click it and Unblock the Notifications