भाजपा को हाईजैक कर चुके हैं मोदी: नीतीश

नीतीश ने बिना मोदी का नाम लेते हुए इशारों में कहा कि एक व्यक्ति ने पूरी पार्टी को हाईजैक कर लिया है और उस पार्टी के अध्यक्ष भी उनके आज्ञाकारी के रूप में व्यवहार कर रहे हैं।
नीतीश कुमार ने हर-हर मोदी नारे पर भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह द्वारा महज 33 मिनट में किए गए दो ट्वीट पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उक्त पार्टी के अध्यक्ष एक व्यक्ति विशेष को खुश करने के लिए आधे घंटे में नारा बदल देते हैं।
नीतीश ने भाजपा पर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपने प्रचार पर बेशुमार राशि खर्च करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसके लिए आखिर पैसा कहां से आता है और जो पैसा देगा क्या वह वसूली नहीं करेगा। नीतीश ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कराए गए सर्वे को नकारते हुए कहा कि उन्हें भाजपा के पक्ष में बिहार में कोई लहर नहीं दिखती है।












Click it and Unblock the Notifications