नीतीश के सपनो के किले को रेणु कुशवाहा ने तोड़ा

Nitish Kumar
पटना। बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने का सपना देखने लगे हैं, लेकिन वो सपना तब साकार होगा, जब बिहार में उनकी सरकार सुचारु रूप से चल सकेगी। लेकिन अब ऐसा होता नहीं दिखाई दे रहा है, क्‍योंकि नीतीश की ही मंत्री रेणु कुशवाहा ने उन्‍हें बड़ा झटका दिया है। जाहिर है इसका प्रभाव लोकसभा चुनाव में भी देखने को मिलेगा।

बिहार की उद्योग एवं आपदा प्रबंधन मंत्री रेणु कुशवाहा ने सोमवार रात मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित जनता दल (युनाइटेड) के नेताओं द्वारा उनके मान-मनौव्वल की काफी कोशिश की गई, लेकिन वह नहीं मानीं।

मुख्यमंत्री कार्यालय सूत्रों के अनुसार, रेणु ने सोमवार रात अपने पद से इस्तीफा दे दिया है जिसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वीकार कर लिया है। रेणु ने बताया कि नैतिकता के आधार पर उन्होंने अपने पद से इस्तीाफा दिया है। उन्होंने कहा, "यह ठीक नहीं है कि वह मंत्री पद पर रहें और उनके पति राज्य के मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में हों।"

बिहार में रेणु कुशवाहा ने मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा

उल्लेखनीय है कि पूर्णिया में नरेन्द्र मोदी की रैली के दौरान रेणु के पति और जद(यू) के प्रदेश महासचिव विजय कुमार सिंह ने भाजपा की सदस्यता स्वीकार कर ली थी।

रेणु के नजदीकियों का मानना है कि जद (यू) की उपेक्षा से वह नाराज थी। नाराजगी की मुख्य वजह सोनेलाल मेहता को विधान परिषद का उम्मीदवार बनाना भी है। माना जाता है कि खगड़िया की राजनीति में मेहता की पहचान रेणु के विरोधी के रूप में है।

सूत्रों का कहना है कि रेणु जद (यू) को छोड़ किसी अन्य दलों में भी जा सकती हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने ही नीतीश के मंत्रिमंडल की महिला मंत्री परवीन अमानुल्लाह ने भी इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी (आप) का दामन थाम लिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+