नीतीश कुमार का दावा, शराबबंदी से कम हुआ क्राइम
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दावा है कि जब से शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगा है, तब से राज्य में अपराध में गिरावट आयी है। उन्होंने ने डीएम-एसपी से कहा कि सीमा पर हो रहे शराब की तस्करी को हर हाल में रोके। अगर जरुरी हुआ तो पड़ोसी राज्यों के डीएम-एसपी से बात कर तस्करी रोकने की कार्यवाही करें।
पढ़ें- शराब पर प्रतिबंध लगते ही मर गई नागिन

पिछले 24 दिन में शराबबंदी के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। इस दौरान हत्या, लूट, दुष्कर्म व छिनैती के मामलों में रिकॉर्ड गिरावट हुई है।
मुख्यमंत्री ने पटना प्रमंडल के सभी 6 जिलों के डीएम एसपी के साथ बैठक कर शराब बंदी,अगलगी, पेयजल संकट और सात निश्चय की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जिला अधिकारियों से कहा कि शराब के कारोबारी हर रोज नए-नए हथकंडे इजाद करने के प्रयास में है। उनके किसी भी प्रयास को सफल नहीं होने देना है। इसके लिए नई रणनीति बनाकर कार्रवाई करें।
पढ़ें- बिहार की बड़ी खबरें
पटना प्रमंडल के सभी 6 जिलों में 1 अप्रैल से लेकर अब तक शराब कारोबारियों के खिलाफ 1883 छापेमारी हुई जिसमें 353 गिरफ्तार किए गए और 169 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। अब उनके खिलाफ दर्ज मामले का स्पीडी ट्रायल कर सुनवाई की जाएगी।
इस मंडल में 58167 आदतन शराबी हैं। जिसमें 58161 पुरूष तथा 807 महिला शराबी हैं। शराब बंदी को कारगर तरीके से लागू करने व आदतन शराबियों की लत छुड़ाने के लिए पटना प्रमंडल के सभी जिलों में 516 नशा मुक्ति केंद्र खोले गए हैं। जिसमें 468 उपचार के बाद घर वापस लौट गए। तथा 10 की शराब के अभाव में मौत हो गई।
वर्तमान में 21 शराबियों का इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री को डीजीपी ने बताया शराब बंदी के बाद आपराधिक घटनाओं का ग्राफ गिरा है। लूट की घटनाओं में 56% चोरी में 54 प्रतिशत और अपहरण में 33% प्रकार दुष्कर्म की घटनाओं में 40% कमी आई है।












Click it and Unblock the Notifications