नहीं सुधरें गिरिराज, कहा 'नपुंसक' नीतीश कुमार करते हैं आतंकियों से प्यार’

बीजेपी के पीएम कैंडिडेट्स नरेन्द्र मोदी की खिलाफत करने वाले को पाकिस्तान भेजने के अपने विवादस्पद बयान पर चुनाव आयोग की ओलचना झेलने के बावजूद भी वो नहीं सुधरें। एक बार फिर उन्होंने अपनी जहरीली जुबान खोल है। इस बार उनके सामने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रहे।
उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नपुंसक और आतंकवादियों से प्यार करने वाला कह दिया। दरअसल, अपनी सिक्योरिटी हटाए जाने से गिरिराज सिंह खासे नाराज थे। उनकी इसी नाराजगी का नतीजा था कि उन्होंने ट्वीट के जरिए नीतीश पर हमला बोला और लिखा कि नीतीश कुमार मेरी सिक्योरिटी हटाने में जल्दबाजी दिखाते हैं लेकिन पटना और बोध गया ब्लास्ट के जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने में नपुंसक रहे। नीतीश कुमार आंतकियों से प्यार करते हैं।
गौरतलब है कि गिरिराज सिंह पहले से ही नीतीश कुमार के घोर विरोधियों में से रहे हैं। नीतीश सरकार के मंत्री रहने के बावजूद उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री का कई बार सार्वजनिक तौर पर विरोध किया था। आपको बता दें कि हाल ही में गिरिराज सिंह के भड़काऊ भाषण पर कार्रवाई करते हुए चुनाव आयोग ने उन पर बिहार और झारखंड में चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा दी थी।












Click it and Unblock the Notifications