बिहार: मुज़फ्फरपुर के पास खुले फाटक से गुज़री ट्रेन, बड़ा हादसा टला
पटना। एक ओर जहां बीते रेल बजट में सुरक्षा पर विशेष जोर देने की बात कही गई है। भीषा हॉल्ट के पास एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। स्टेशन प्रबंधन की चूक से सीतामढ़ी से मुजफ्फरपुर की ओर जा रही सद्भावना एक्सप्रेस पहुंच गई वे रेल फाटक खुला रह गया।
पढ़ें- बिहार का बजट
इसी दौरान गुजर रहे एक पिक अप मिनी ट्रक के चालक की नजर ट्रेन पर पड़ गई। उसके द्वारा अचानक ब्रेक लिए जाने से पिक अप फाटक से टकराकर रह गया। उधर, पैटमैन ने तत्परता दिखाते हुए लाल झडी दिखाकर ट्रेन को भी रुकवा दिया।
करीब 15 मिनट की बाधा के बाद सद्भावना एक्सप्रेस तो चली गई, लेकिन गुमटी और पिकअप को नुकसान पहुंचा है। हालाकि कोई बड़ी क्षति नहीं हुई। शासन-प्रशासन से इस घटना पर केाई प्रतिक्रिया नहीं आई है। स्थानीय निवासियों ने इसे रेलवे की लापरवाही बताया है।












Click it and Unblock the Notifications