बिहार में नक्सलियों ने रातभर मचाया तांडव, 28 वाहनों को फूंका
गया। बिहार में नक्सलियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आमस जिले के विसनपुर व ताराडीव गांव के पास नक्सलियों ने 28 वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। नक्सिलियों ने पहले ही दो दिवसीय बंद का ऐलान किया था[शहरी नक्सलवाद है देश की बड़ी समस्या]
वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक मनू महाराज ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 02 पर नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने 28 वाहनों जिनमें चार ट्रक, एक डीजल टैंकर और एक कार सहित कई वाहनों को आग लगा दिया है। उनमें से चारों ट्रकों में सिलेंडर लदे हुए थे।
मनू महाराज ने बताया कि नक्सलियों ने अपने साथी सरिता गंझू की मौत के विरोध में इस वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने गंझू के मौत के विरोध में दो दिन के बंद का ऐलान किया था। गौरतलब है कि सरिता की सीआरपीएएप मुठभेड़ के दौरान मौत हो गयी थी।
नक्सिलियों ने इस घटना को देर रात एक बजे अंजाम दिया। हालाकि वाहनों के ड्राइवरों को कुछ भी नुकसान नहीं पहुंचाया गया है। नक्सलियों का आरोप है कि उनके साथी को सीआरपीएएफ ने फर्जी मुठभेड़ में मार गिराया है।













Click it and Unblock the Notifications