गया: नक्सलियों ने पुलिस को दी खुली चुनौती, थाने से महज 500 मीटर की दूरी चिपकाये पोस्टर
Patna news, पटना। गया जिले के टिकारी थाना इलाके के छावनी मोहल्ले में नक्सलियों ने पोस्टर चिपकाकर एक बार फिर लोगों में दहशत पैदा कर दी है। नक्सलियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए ये पोस्टर थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर चिपकाये हैं।

पोस्टर में लिखा आरसीसी जिंदाबाद-एमसीसी मुर्दाबाद का नारा
स्केच पेन से लिखे पोस्टर में आरसीसी जिंदाबाद और एमसीसी मुर्दाबाद का नारा लिखा है। इसके अलावा पोस्टर में बालू, रोड और पुल ठेकेदारों के साथ ईंट-भट्ठा मालिक और पुलिस के दलालों को एमसीसी को लेवी न देने की चेतावनी देते हुए पूंजीवादी, सामंतवादी और अफसरशाही को लेकर भी तल्ख टिप्पणी की गई है।

पुलिस को दी खुली चुनौती
थाने से महज 500 मीटर दूरी पर नक्सली संगठन के नाम पर पोस्टर चिपकाकर पुलिस को चुनौती दी गई है। पोस्टर के नीचे किसी मुंडा बाबा का नाम लिखा है, जिसकी पहचान में टिकारी पुलिस लगी है। दूसरी ओर मोहल्ले में एक ही तरह के पोस्टर कई जगहों पर चिपकाये जाने से इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, पुलिस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है।












Click it and Unblock the Notifications