पटना में NDA विधायक दल की बैठक आज, नीतीश कुमार के नाम पर लग सकती है मुहर

पटना। बिहार चुनाव परिणाम आने के बाद अब नई सरकार के गठन को लेकर आज पटना में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की अहम बैठक होने जा रही है। बैठक में नीतीश कुमार को आज एनडीए के विधायक दल का नेता चुना जा सकता है। इससे पहले एनडीए में शामिल सभी दलों की अलग-अलग बैठक होगी जिसमें वे अपने दल का नेता चुनेंगे। वहीं, खबर यह है भी है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज पटना पहुंच रहे है। वो यहां पर भाजपा के विधायक दल के नेता का चुनाव करेंगे।

National Democratic Alliance to hold a meeting in Patna today

Recommended Video

    Bihar: Nitish ने दिया इस्तीफा, फिर बनेंगे CM, सामने होंगी ये चुनौतियां | वनइंडिया हिंदी

    बीजेपी विधायक दल की बैठक में राजनाथ सिंह होंगे शामिल
    बीजेपी के नव निर्वाचित विधायकों की बैठक आज पटना में 10.30 बजे होनी है। इस बैठक में बीजेपी विधायक दल का नेता चुना जाएगा। तो वहीं, इस बैठक में बतौर पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहेंगे। इसी बैठक में यह भी तय हो जाएगा कि बीजेपी अपने कोटे में से किसे डिप्टी सीएम बनाना चाहती है। इधर सरकार गठन पर चर्चा करने के लिए बीजेपी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और डिप्टी सीएम रहे सुशील मोदी को दिल्ली तलब कर लिया है।

    एनडीए की बैठक में नीतीश के नाम पर लगेगी मुहर
    बीजेपी की बैठक के बाद अपराह्न 12:30 बजे से एनडीए की अहम बैठक होगी। बैठक में गठबंधन के नेता के रूप में नीतीश कुमार के नाम पर औपचाहिक मुहर लगा दी जाएगी। इसमें बीजेपी, जेडीयू, वीआईपी और हम के विधायक मौजूद रहेंगे। इस बैठक में एनडीए के सभी 125 विधायकों को बुलाया गया है। बता दें कि 13 नवंबर को सरकार गठन पर सवाल पूछे जाने के बाद नीतीश कुमार ने कहा था कि सरकार गठन के सारे फैसले 15 नवंबर की बैठक में लिए जाएंगे।

    सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे नीतीश
    बिहार में एनडीए के नेतृत्व में सरकार बनने वाली है और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनेंगे। इसके लिए राज्यपाल के सामने एनडीए सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। यह दावा एनडीए के विधायक दल का नेता पेश करेगा। दावा पेश करने के लिए आज विधायक दल के नेता के चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+