नालंदा जहरीली शराब कांड का मिला झारखंड कनेक्शन, पुलिस की स्पेशल टीम का हुआ गठन

पटना। बिहार के नालंदा जिले के सहसराय थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत के मामले में चौंका देने वाला खुलासा हुआ है। मद्य निषेध विभाग की टीम ने जांच के दौरान पाया कि जहरीली शराब में जिस स्प्रिट का इस्तेमाल किया गया था वह झारखंड के रास्ते नालंदा पहुंची थी। मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग की प्राथमिकी जांच में अब तक यह बात सामने आई है कि बिहारशरीफ की छोटी पहाड़ी पर ही शराब बनाई गई थी। सोमवार को विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक, उत्पाद आयुक्त बी कार्तिकेय धनजी ने नालंदा का दौरान किया और एसपी-डीएम के साथ स्थल का निरीक्षण भी किया।

Nalanda poisonous alcohol consumption case Jharkhand connection

मद्य निषेध विभाग के अधिकारियों की मानें तो पुलिस की एक स्पेशल टीम इस मामले के लिए जांच के लिए झारखंड जाएगी और मामले की जांच करेगी। नालंदा में पूरे मामले की जांच के बाद पटना लौटे उत्पाद आयुक्त बी कार्तिकेय धनजी ने बताया कि स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ डॉक्टरों और पीड़ित के परिजनों ने भी जहरीली शराब पीने की जानकारी दी है।

ऐसे में मौत का कारण जहरीली शराब प्रतीत हो रहा है। उत्पाद विभाग द्वारा जो अभियान चलाया जा रहा है उस अभियान के तहत केवल जनवरी माह के पहले 15 दिनों में पांच हजार लोगो को गिरफ्तार किया गया हैं। पिछले एक सप्ताह में पुलिस ने 11 हजार जबकि उत्पाद विभाग द्वारा चार हजार से अधिक छापेमारी की गई है इसमें 311 लोगों को शराब की होम डिलीवरी मामले में गिरफ्तार किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+