बिहार से गुजरे ट्रेन तो अंदर से लॉक कर लें बोगी!
पटना। केन्द्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु प्लेटफॉर्म को चमाचम बनाने में जुटे हुए हैं, जबकि बदमाश चलती ट्रेन में अपने हाथ साफ करने में जुटे हुए हैं। कहीं और न सही लेकिन बिहार में तो ऐसा है ही। लिहाजा अगर बिहार से आपकी ट्रेन गुजर रही हो, तो तुरंत दरवाजे लॉक कर लें और सतर्क रहें।
पढ़ें- रिजर्वेशन को लेकर बनाये गये चार नये नियम

रेलवे पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए अपराधियों में पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल तथा पटना जंक्शन के बीच स्थित कट फुलवा के पास जमकर ताडंव मचाया। हैरत की बात तो यह है कि अपराधियों के इस तांडव के बाद जब पुलिस की नींद जब तक खुली तब तक लूटपाट हो चुकी थी।
पुलिस ने बदमाशों की खोज के लिए कदम कुआं भवानीपुर इलाके में छापेमारी तो की लेकिन पुलिस के हाथ खाली रहे। मिली जानकारी के अनुसार आधी रात गाड़ी संख्या 73214 अप.पटना घाट दीघा घाट पैसेंजर गाड़ी में यात्रा कर रहे यात्री सिर खंडी हलसी लखीसराय निवासी देवनंदन कुमार तथा एक अज्ञात व्यक्ति इस ट्रेन से राजेंद्र नगर से पटना जा रहे थे। बीच रास्ते में लोहानी पुर के कट फुलवा के पास करीब 4 की संख्या में अज्ञात बदमाश जिनकी उम्र करीब 20 साल है ट्रेन पर सवार हुए तथा चाकू का भय दिखाकर समान छीनने का प्रयास करने लगे।
पढ़ें- लड़की का फेसबुक प्रोफाइल किया हैक और फिर
विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू से दोनों को घायल कर दिया, जिसमें एक की मौत हो गई। उसकी पहचान सम्पतचक के गौरीचक जमालपुर के बिताली चौधरी के पुत्र हरेराम मल्लाह के रूप में की गई है। वहीं दूसरा घायल व्यक्ति देवनंदन कुमार से पूछताछ के आधार पर राजेंद्र नगर टर्मिनल थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।
मामले कि जानकारी देते हुए रेल एसपी जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि घायल व्यक्ति द्वारा दिए गए ब्यान के आधार पर पुलिस द्वारा अपराधियों के भागने की दिशा में संदिग्धों के पहचान की कारवाई एवं छापेमारी की जा रही है। इस मामले में जीआरपी तथा कदम कुआं पुलिस के सहयोग से की गई छापेमारी में अब तक चार-पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया, जिससे पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications