सनसनीखेज खुलासा: मुजफ्फरनगर दंगे का बदला था पटना सीरियल ब्लास्ट

पटना एसएसपी ने बताया कि आतंकी तीन टीमों में आये थे। पटना में धमाकों के 2 संदिग्ध इम्तेयाज और तारीक को हिरासत में लिया गया है। इनकी निशानदेही पर कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है। बिहार और झारखंड के कई इलाकों से धमाकों के सुराग तलाशने की कोशिश की जा रही है। नीतीश ने धमाकों के बाद बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस में धमाकों से जुड़़ी जानकारी देते हुए बाताया कि धमाका खास दिन को चुनकर किया गया था। उन का इशारा मोदी की रैली की ओर था।
इसे सुरक्षा में कमी ना मानते हुए नीतीश ने कहा कि धमाके सुरक्षा में कमी की वजह से नहीं हुए बल्कि सुरक्षा में हुए चूक के कारण हुए है। मोदी की रैली से पहले हुए सिलसिलेवार धमाकों पर राज्य के सीएम नीतीश कुमार का कहना है कि ऐसा लगता है कि ये धमाके राज्य के माहौल को बिगाड़ने के लिए किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications