कांग्रेस ने काला जादू से कोयला और रोजगार गायब किया: मोदी

modi
पटना। लोकसभा चुनाव में गुजरात के वडोदरा और उत्तर प्रदेश के वाराणसी से चुनाव लड़ रहे भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी इन दिनों चुनावी रैली करने में व्यस्त है। एक के बाद एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने एक बार फिर से कांग्रेस पर हमला बोला है।

बिहार में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि हम जादूगरी का खेल नहीं खेलते बल्कि 10 वर्ष तक केंद्र की सरकार ने 'काला जादू' कर कई चीजें गायब कर दी हैं।' बिहार के जहानाबाद, आरा और पटना के विक्रम में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र और बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी भाजपा पर जादूगरी खेलने की बात करती हैं, लेकिन वे न जादूगर हैं और न कोई जादूगरी का खेल खेलते हैं। उन्होंने कहा कि मुद्दा जादूगरी का नहीं, काला जादू का है।

उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षो में केंद्र सरकार ने काला जादू से कोयला और नौजवानों का रोजगार गायब कर दिया। गुजरात के मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार को जहां लक्ष्मी की जरूरत है, वहीं गुजरात को सरस्वती की जरूरत है। ऐसे में अगर दोनों मिल जाएं तो दोनों का कल्याण हो जाए। उन्होंने बिहार से लोगों से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवारों को विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा, "मुझे केवल 60 महीने दीजिए, मैं 60 वर्षो का पाप धो दूंगा।"उन्होंने दावा किया कि पूरे देश में कांग्रेस की स्थिति बहुत बुरी हो गई है और कई राज्यों में तो कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+