बिहारः छत्तीसगढ़ से दो लड़कियों को डांस करने के लिए बुलाया और फिर दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप

पटना, 19 अप्रैलः बिहार की राजधानी पटना से दानापुर के नौबतपुर थाना क्षेत्र में ऑर्केस्ट्रा में काम कराने के बहाने छत्तीसगढ़ से ले आई गईं दो लड़कियों के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। गैंगरेप का आरोप ऑर्केस्ट्रा संचालक और उसके दोस्तों पर लगा है। बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियों को डांस के लिए नौबतपुर के फतेहपुर गांव में बुलाया गया था। लेकिन लड़कियों के पहुंचने पर ऑर्केस्ट्रा संचालक बिपिन बिहारी ने रेप किया और फिर अपने दोस्तों को भी बुलाकर लड़कियों के साथ रेप किया।

misdeed with two orchestra dancer police arrested main accused

पीड़ित लड़कियों का आरोप है कि उन्हें इस दौरान तरह-तरह की यातनाएं भी दी गईं। युवतियों का आरोप है कि पिछले दो दिनों से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। एक युवती को तो पहले भी बुलाकर दुष्कर्म किया और उसके बाद उसके परिवार को बताने की धमकी देकर एक और युवती के साथ बुला लिया।

सिर्फ नाचने के काम का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। घटना के बाद एक पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए नौबतपुर पुलिस को अपने और दूसरी लड़की के साथ हुए गैंगरेप की घटना की जानकारी दी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जबरन दुष्कर्म करने और कराने के जुर्म में फतेहपुर के ऑर्केस्ट्रा संचालक बिपिन बिहारी गिरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह गिरफ्तारी पीड़िता के द्वारा ऑर्केस्ट्रा संचालक बिपिन बिहारी गिरी को नामजद करते हुए थाने में दी गई लिखित शिकायत के आधार पर की गई है। बताया जाता है कि 15 अप्रैल को छत्तीसगढ़ से दो लड़की ऑर्केस्ट्रा में काम करने नौबतपुर के फतेहपुर गांव आयी थी, जहां ऑर्केस्ट्रा संचालक उससे जबरन देह व्यापार कराना चाहता था।

लड़की ने जब यह करने से मना कर दिया तो शनिवार की रात बिपिन बिहारी गिरी ने शराब के नशे में धुत होकर अपने घर के कमरे में बंद कर दोनों बार-बालाओं के साथ बारी बारी से रेप किया। पीड़िता ने किसी तरह से इस वारदात की सूचना नौबतपुर पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर दोनों बार बालाओं को छुड़ाने के बाद थाना लायी।

इस मामले को लेकर इलाके में कई तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं। नौबतपुर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपित से भी पूछताछ की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिये भेजा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+