बिहार में गर्मी बनीं आफत, पारा 46 डिग्री के पार
पटना। बिहार में गर्मी अब आफत बनती जा रही है।तापमान दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। लोगों का घर से बाहर निकला दुभर हो गया है। अधिकतम तापमान 46 डिग्री के पार हो गया है। चिललिचाती धूप और गर्म हवाओं से लोग बेहाल हो गए हैं।

बिहार के अधिकांश शहरों की हालत ऐसी ही है। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक ए.के. सेन ने बताया कि तापमान अधिक रहेगा, लेकिन गुरुवार से लू से राहत मिलेगी। गुरुवार से बिहार के उत्तर-पूर्वी हिस्से में बारिश की संभावना है। पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। भागलपुर का बुधवार को न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री और गया का 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस, गया का 46 डिग्री तथा पूर्णिया का 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications