पटना: देवर-भाभी ने पहले किया रिश्ते को शर्मसार फिर उसे छुपाने के लिए की 3 हत्या

देवर-भाभी ने मिलकर की तीन हत्या, पति ने पत्नी और दो बच्चों को जला दिया जिंदा क्योंकि भाभी संग बना रहा था अवैध संबंध। इसके बाद अपराध को छुपाने के लिए शव को घर में ही किया दफन।

पटना। प्यार कुछ लोगों को इस तरह अंधा कर देता है कि वो सही-गलत के बीच का फर्क ही भूल जाते हैं। ऐसा ही एक मामला बिहार के सहरसा जिले में सामने आया जहां भाभी के प्यार में अंधे एक देवर ने अपने परिवार की खुशियां ही छीन ली। देवर-भाभी का ये रिश्ता मर्यादा को तो तार-तार कर ही चुका था बची-खुची बेशर्मी भी तब पूरी हो गई जब पत्नी के सामने ही शख्स ने भाभी से शारीरिक संबंध बना डाला। प्यार के खुमार में अंधे हुए इस शख्स ने इसके बाद भाभी संग मिलकर अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों को जिंदा जला दिया।

हैवान बनाने वाला ये कैसा प्यार ?

हैवान बनाने वाला ये कैसा प्यार ?

घटना सहरसा के सलखुआ में गांव पुरैनी की है। पहले अवैध संबंध फिर हत्या और उसके बाद शव को घर में छुपाने की कोशिश यह अंधापन नहीं तो और क्या है ? जानकारी के मुताबिक आरोपी श्याम की शादी आज से 10 साल पहले निर्मला के साथ धूमधाम से हुई थी। शादी के कुछ सालों तक इन दोनों का रिश्ता काफी अच्छा रहा। परिवार एक बेटे से आगे बढ़ा और फिर एक बेटी का भी सुख मिल गया लेकिन प्यार में पागलपन क्या न कराए? श्याम को इन खुशियों में भी पता नहीं कौन सा अकेलापन सताने लगा और उसने अपने हंसते-खेलते परिवार को तबाह कर दिया।

जब भाभी से हुई मुलाकात तो बीवी गया भूल

जब भाभी से हुई मुलाकात तो बीवी गया भूल

ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि श्याम की जिंदगी में उसके चचेरे भाई की बीवी निशा आ गई थी। निशा के प्यार में श्याम कुछ इस तरह दीवाना था कि उसे अपने घर की कोई परवाह ही नहीं रही। वहीं आसपास के लोग भी देवर-भाभी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार होते हुए सरेआम देखते रहे। निर्मला अपने पति के इस अवैध संबंध के बारे में जान चुकी थी और हर वक्त इसका विरोध करती थी लेकिन श्माम इस बात को टाल दिया करता था।

काली करतूत छुपाने के लिए बीवी को जला दिया जिंदा

काली करतूत छुपाने के लिए बीवी को जला दिया जिंदा

एक दिन निर्मला ने अपने पती की काली करतूत अपनी आंखों से देख ली फिर क्या था पती की करतूत को देख वह चिल्लाने लगी। इतने में ही उसके पति और भाभी ने उसके ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा दी। वहीं इस घटना के दौरान उसके दोनों बच्चे भी वहीं मौजूद थे तो जालिमों ने उन्हें भी आग में धकेल दिया। जिससे पत्नी समेत उसके दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।

देवर को बचाने की भाभी ने दी राय, मिलकर दोनों ने घर में दफ्न की लाश

देवर को बचाने की भाभी ने दी राय, मिलकर दोनों ने घर में दफ्न की लाश

इसके बाद मामले को छुपाने के लिए कुलयुगी देवर-भाभी ने शवों को घर में ही दफ्न कर दिया। जब इस बात की जानकारी निर्मला के भाई को मिली तो उसने अपने बहनोई और उसकी भाभी समेत 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पड़ताल करते हुए घर में दफन इन लाशों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

बहुत हो चुका प्यार ! अब देवर-भाभी जाएंगे जेल

बहुत हो चुका प्यार ! अब देवर-भाभी जाएंगे जेल

मामले की जानकारी देते हुए सलखुआ थाना प्रभारी तरुण कुमार तरुणेश ने बताया कि निर्मला के भाई ने इसकी शिकायत की थी जिसके बाद पुलिस ने अपनी कार्यवाही शुरू की है। मामले की तफ्तीश करते हुए शुक्रवार की देर रात पुलिस ने श्याम के घर से उसकी पत्नी और दोनों बच्चों का झुलसी हुआ शव बरामद किया था। पुलिस का कहना है कि यह हत्या अवैध संबंधों के कारण की गई है। इस मामले में 10 लोगों को नामजद किया गया है जो गिरफ्तारी के डर से फरार हैं। फिलहाल उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+