बिहार विधानसभा चुनाव: मोदी के 'अच्छे दिन' लाने वाले अब नीतीश के साथ
नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव के दौरान भारतीयजनता पार्टी ने मोदी को अपना चेहरा बनाया, उनके नाम पर वोट हासिल करने के लिए जबरदस्त कैपेंन चलाई। अच्छे दिन कैपेंन हो या मोदी फॉर पीएम कैपेंन, मोदी की ऐसी आंधी चली की पूरा विपक्ष उड़ गया। इस मोदी लहर के पीछे उनके कैपेंनर प्रशांत किशोर का हाथ था। प्रशांत ने मोदी लहर को सुनामी में बदल दिया।

लेकिन अब प्रशांत मोदी के विरोधियों के साथ हाथ मिला रहे हैं। जी हां मोदी लहर लाने वाले प्रशांत अब नीतीश कुमार का हाथ थाम रहे हैं। प्रशांत अब नीतीश कुमार के लिए लहर पैदा करने में जुटे हैं।
अमेरिका की पॉलिटिकल एक्शन कमिटी की तर्ज पर बनाए गए सिटिजंस फॉर एकाउंटेबल गवर्नेंस के कर्ताधर्ताओं में शामिल रहे किशोर अब बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की हवा को आंधी बनाने का काम करेंगे। बिहार के दंगल में किशोर की एंट्री नई कैंपेनिंग की शुरुआत करेगी।
मोदी के साथ काम करने के लिए किशोर ने 2011 में यूएन की नौकरी छोड़ दी थी। अब वो नीतीश के लिए वोट जुटाएंगे।मोदी के करीबी माने जाने वाले प्रशांत ने 'चाय पर चर्चा' और 3डी होलोग्राम कैंपेन के जरिए भाजपा को लोकसभा चुनाव में बड़ा फायदा पहुंचाया।












Click it and Unblock the Notifications