नए गठबंधन की राह पर रामविलास, मांझी और उपेंद्र कुशवाहा

पटना। बिहार में नए गठबंधन के आसार दिख रहे हैं। तीन प्रमुख दलों के प्रमुख नेताओं के बीच हुई मुलाकात ने इस बात को हवा दे दी है। राजग के तीन प्रमुख दलों के नेताओं की मुलाकात के बाद राज्य में नए राजनीतिक समीकरण उभरने की संभावनाओं पर चर्चा तेज है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इन दलों द्वारा अपने बीच से किसी एक नाम को आगे रख कर आने वाले दिनों में राज्य की राजनीति में अपनी स्थिति को मजबूत बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है।

ramvilas paswan

इसके तहत कुशवाहा और दलित समाज को एकजुट कर मजबूत राजनीतिक विकल्प देने की तैयारी है जिसका नेतृत्व उपेंद्र कुशवाहा करेंगे। जानकारों का कहना है कि इनके एक होने के बाद वर्तमान सत्ताधारी दल के समीकरण से अलग के लोग इस समीकरण की ओर अवश्य ही आकर्षित होंगे। ज्ञात हो कि सोमवार को लोजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान हम नेता पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम माझी और केंद्रीय राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा वैशाली में एक स्थान पर आपस में राजनीतिक हालात पर विमर्श किया था।

जिसके बाद में राजनीति हलके मे इसको लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। जिसकी पुष्टि तीनों दलों के अलग-अलग नेताओं ने की है। इन नेताओं की अगली मुलाकात केंद्रीय राज्यमंत्री श्री कुशवाह के पैतृक गांव जाउज, वैशाली में होना तय है। बताया जाता है कि तीनों दलों के नेता इसको लेकर गंभीर है और आने वाले दिनों में उनके बीच संभावनाओं को लेकर विमर्श का दौर जारी रहेगा। हलांकि फिलहाल इस मामले को लेकर इनके द्वारा सिर्फ इतना ही कहा जा रहा है कि राजनीतिक संभावनाओं का खेल और आने वाले समय में कोई नया संकल्प उभरकर सामने आए तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+