WhatsApp पर वाइरल हुई स्मृति ईरानी की अश्लील तस्वीरें, FIR दर्ज
पटना। नरेन्द्र मोदी सरकार की सबसे चर्चित मंत्रियों में शामिल मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी की अश्लील तस्वीरें वाट्सऐप पर वाइरल हो गई है। स्मृति की एक मॉर्फ्ड अश्लील फोटो वॉट्सऐप पर शेयर करने के मामले में समस्तीपुर लोजपा नेता उमाशंकर मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज की गई है।

पुलिस इस मामले में लोजपा नेता पर FIR दर्ज कर उनके साथ-साथ कई और नेताओं से पूछताछ की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के समस्तीपुर में पिछले कुछ दिनों से स्मृति ईरानी की एक मॉफ्र्ड अश्लील फोटो वाट्सऐप पर खूब वाइरल की जा रही है। इस ग्रुप का मध्यस्थ लोजपा नेता रवींद्र कुमार सिंह है।
लोजपा नेता उमाशंकर मिश्रा पर आरोप है कि उन्होंने अपने मोबाइल से ये अश्लील फोटो कई भाजपा नेताओं को भेजी। इस मामले में उमाशंकर को मुख्य आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने उमाशंकर मिश्रा के मोबाइल से वो अश्लील तस्वीरें भी बरामद कर ली है। पुलिस की साइबर क्राइम सेल इस मामले की जांच कर रही है।
खासबात ये है कि लोकजन शक्ति पार्टी केंद्र में भाजपा की सहयोगी पार्टी है। बावजूद इसकी लोजपा की ओर से स्मृति ईरानी के खिलाफ ये भद्दे मजाक किए गए। भाजपा नेता राजीव रंजन ने रामविलास पासवान से इस मामले में उमाशंकर मिश्रा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications