विधानसभा परिसर में शराब की बोतल मिलने पर हंगामा, तेजस्वी ने कहा- सीएम दें इस्तीफा

पटना। बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन काफी हंगामा भरा रहा है। पहले विधानसभा परिसर में राजद और भाजपा विधायक के बीच गहमा-गहमी हो गई। वहीं थोड़ी देर बाद परिसर में शराब की बोतल मिलने पर विपक्ष मे सीएम नीतीश कुमार को आड़े हाथों ले लिया। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम को दोषी करार देते हुए इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश ने हाल ही में बड़ी समीक्षा बैठक की थी। आज लोकतंत्र के मंदिर के कैंपस में शराब की खाली बोतल मिल रही है। यह साबित करता है कि राज्य में पूर्ण शराबबंदी पूरी तरह से फेल है। शपथ नौटंकी है। सरकार इसका जवाब नहीं देगी, कहेगी विपक्ष की साजिश है।

liquor bottle found in bihar assembly tejashwi demand resignation from tejashwi

इसके अलावा उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ शराब माफिया की तस्वीर सामने आई। हम लोग न बनावटी हैं, न मिलावटी हैं। बिहार को इन लोगों ने बर्बाद कर दिया। न रोजगार, न शिक्षा, न इलाज पूरी तरीके से बिहार को चौपट कर दिया है। इनके मंत्री शराब का सेवन करते हैं। विधानसभा परिसर में शराब की खाली बोतल मिल रही है। मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। बिहार का होम मिनिस्टर कौन है? पूरी तरीके से नीतीश जी दोषी हैं।

Recommended Video

    Bihar Vidhansabha Parisar में शराब की बोतलें, Tejashwi Yadav का Nitish Kumar पर तंज | वनइंडिया हिंदी

    बता दें कि सुबह 10 बजे के करीब कार्यवाही शुरू होने से पूर्व राजद विधायक भाई बिरेंद्र और भाजपा के दरभंगा से विधायक संजय सावरगी आपस में भिड़ गए। दोनों की ये हरकत कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि तुम कहने पर विवाद इतना बढ़ गया कि बात गालीगलौज तक पहुंच गई।

    दरअसल, भाजपा विधायक सरावगी भाई बिरेंद्र के साथ इंटरव्यू नहीं देना चाहते थे। संजय ने कहा कि इन लोगों के साथ हम खड़े नहीं होंगे। इसको भाई बिरेंद्र ने पहले नजर अंदाज किया, लेकिन संजय ने जब दोबारा कहा कि तुम लोगों के साथ नहीं खड़े होंगे। तब मामला बिगड़ गया। 'तुम' शब्द भाई बिरेंद्र को चुभ गई। इसके बाद दोनों तरफ से अपशब्द बोला जाने लगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+