बिहारः विधान परिषद की खाली 9 सीटों के लिए 6 जुलाई को होगा चुनाव, आयोग ने जारी की तारीख

पटना। सोमवार को भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार में होने वाले विधान परिषद के चुनावों की तारीख का ऐलान कर दिया है। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, बिहार विधान परिषद की नौ खाली सीटों के लिए चुनाव 6 जुलाई को होंगे। आयोग ने बताया है कि इस संबंध में 18 जून को अधिसूचना जारी की जाएगी। बता दें कि नामांकन भरने की आखिरी तारीख 25 जून होगी और इसके बाद 26 जून को नामांकन की जांच की जाएगी। वहीं, उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 29 जून होगी। इसके बाद छह जुलाई को मतदान होंगे। इसी दिन वोटों की गिनती भी की जाएगी

legistative council election date 6 july for 9 seats

भारतीय निर्वाचन आयोग ने बिहार विधान परिषद की खाली हुई नौ सीटों के लिए चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। 6 जुलाई को विधान परिषद की 9 सीटों के लिए चुनाव होंगे। चुनाव आयोग की ओर से घोषित कार्यक्रम के मुताबिक 18 जून, 2020 को यानी गुरुवार को नोटिफिकेशन जारी हो जाएगी। 6 जुलाई (सोमवार) को मतदान होगा। वोटिंग सुबह 9 बजे से शाम के 4 बजे तक होगी। 6 जुलाई को शाम 5 बजे के बाद वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। 8 जुलाई तक चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी। बिहार में विधानसभा कोटे से विधान परिषद की जिन नौ सीटों का चुनाव है, इनमें से तीन जेडीयू, दो बीजेपी, तीन आरजेडी और एक कांग्रेस के हिस्से में जाएगी।

चुनाव आयोग के घोषणा के मुताबिक जिन विधान परिषद के नौ सदस्यों का कार्यकाल 6 मई को खत्म हुआ था उनमें नीतीश सरकार में जेडीयू कोटे के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी समेत जेडीयू कोटे से विधान परिषद सदस्य और विधानपरिषद के सभापति हारून रशीद हैं। इसके अलावा पूर्व मंत्री पीके शाही, सतीश कुमार, हीरा प्रसाद बिंद और सोनेलाल मेहता की सीट भी खाली हो गई है। ये सभी जेडीयू के नेता विधानसभा कोटे से विधानपरिषद के सदस्य रहे हैं। वहीं, बीजेपी की तरफ से पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी संजय प्रकाश, राधा मोहन शर्मा और कृष्ण कुमार सिंह की सीट खाली हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+