लालू यादव ने पीएम मोदी से पूछा पाकिस्‍तान से क्‍या ताल्‍लुकात हैं बताएं?

लालू यादव ने पीएम मोदी से सवाल किया कि-मोदी के पाकिस्तान से क्या रहस्यमयी ताल्लुकात है बताएं? जब मर्जी वहां जहाज उतार देते है, ISI को देश में बुलाते है जब फंसते है तो उसे याद करते हैं।

पटना। देश में व‍िमुद्रीकरण के फैसले के बाद जहां एक तरफ कांग्रेस के उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जुबानी हमला बोल रहे हैं। तो दूसरी तरफ राहुल गांधी का साथ देते हुए पूर्व रेल मंत्री और राजद प्रमुख लालू यादव भी पीएम नरेंद्र मोदी को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर लालू यादव ने पीएम मोदी से सवाल किया कि-मोदी के पाकिस्तान से क्या रहस्यमयी ताल्लुकात है बताएं? जब मर्जी वहां जहाज उतार देते है, ISI को देश में बुलाते है जब फंसते है तो उसे याद करते हैं।

लालू यादव ने पीएम मोदी से पूछा पाकिस्‍तान से क्‍या ताल्‍लुकात हैं बताएं?

हार दिखाई देती है तो पाकिस्तान रूपी पतवार याद आती है

लालू ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी को पाकिस्‍तान से अपने संबंध स्‍पष्‍ट करने चाहिए। चुनावों के दौरान पाकिस्‍तान का नाम लेने पर लालू ने कहा कि जब ये फंसते हैं और डरावनी हार दिखाई देती है तो इन्हें दुश्मन देश पाकिस्तान रूपी पतवार याद आती है। उन्‍होंने राहुल गांधी की बात का समर्थन करते हुए कहा कि राहुल ने सही कहा विरोध विचारों का है। हम उन्हें लड़कर हराएंगे। लेकिन वे हमारे PM हैं, उनका मुर्दाबाद हम नहीं कहेंगे। और एक जनाब ये है?

झूठ मत बोलो "ट्विटर राजा"

लालू ने आगे लिखा कि मोदीजी @OfficeOfRG के सामने छोटे दिखाई देने लगे हैं। शिवनगरी व कबीर और तुलसी की कर्मभूमि बनारस में पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने को राहुल से बहुत बौना साबित किया। इससे पहले लालू ने पीएम नरेंद्र मोदी को #TwitterRaja बताते हुए उन पर हमला बोला था। इससे पहले ट्वीट में लालू ने लिखा था कि

झूठ मत बोलो "ट्विटर राजा"
जनता का ना बजाओ बाजा

105 मर चुके, ले आओ लज्जा
श्रद्धांजलि तो अब दे दो #TwitterRaja
कमर कसे अब तैयार है प्रजा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+