लालू और शरद यादव एम्स में भर्ती

गौर हो कि लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाला मामले में अभी हाल ही में जमानत मिली है। उन्हें मामले में पांच साल की सजा सुनाई गयी थी। जबकि डॉक्टरों का कहना है कि शरद यादव का ब्लड शुगर बढ़ा हुआ है।
लालू प्रसाद यादव राजद के अध्यक्ष हैं उनकी पार्टी ने कांग्रेस से हाथ मिला लिया है। बताया जा रहा है कि लालू यादव की जेल से वापसी के बाद बिहार की सियासत गर्मा गयी है, लोगों को उम्मीद है कि लालू को आने वाले लोकसभा चुनाव में 'सिम्पथी वोट' मिलेगा। वहीं नीतीश कुमार के लिए भी मुश्किलें खड़ी हो सकती है।
अनुमान लगाया जा रहा है कि लालू के आने से मुस्लिम वोट बैंक का लाभ राजद को मिल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications