लालू यादव का फेसबुक अकाउंट हैक, पोस्ट हुईं नेताओं के बारे में अश्लील चीजें
पटना। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के फेसबुक अकाउंट से कई नेताओं के संबंध में आपत्तिजनक सामग्री अपलोड किए जाने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। छानबीन में बात सामने आयी है कि लालू यादव का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है। इस बात की जानकारी लालू यादव के बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दी है। तेजस्वी ने इस संबंध में डीजीपी व अन्य पुलिस अधिकारियों को शिकायत सौंपी है। पिस्टल दिखाकर गुड़गांव में लूटी गई लालू के दामाद की कार

जिसमें देश के कुछ बड़े नेताओं के संबंध में गलत अफवाह उड़ायी गयी है। इस तरह की अफवाह से सांप्रदायिक शांति व सामाजिक सद्भाव को खतरा हो सकता है। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से पुलिस इस मामले को सुलझाने का प्रयास कर रही है। उल्लेखनीय है कि राजनेताओं से लेकर अन्य नामी-गिरामी हस्तियां पूर्व में भी साइबर क्राइम करने वालों के टार्गेट पर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications