चारा ने किया बेचारा, लालू की लोकसभा सदस्यता रद्द

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद लालू ऐसे दूसरे नेता है जिन्हें सजा पाने के बाद उनकी संसद की सदस्यता खत्म कर दी गई है। मेडिकल एडमिशन घोटाले में दोषी पाने जाने के बाद कांग्रेस सांसद रशीद मसूद को 4 साल की सजा हुई, जिसके बाद कल उनकी राज्यसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई थी।
गौरतलब है कि झारखंड की राजधानी रांची स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद एवं 44 अन्य आरोपियों को बिहार पशुपालन विभाग से अवैध तरीके से करोड़ों रुपये निकालने का दोषी पाया था और बाद में उन्हें जेल भेज दिया गया था। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और जनता दल (युनाइटेड) नेता जगदीश शर्मा को मंगलवार को लोकसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया। यह जानकारी लोकसभा सचिवालय के अधिकारियों ने दी।












Click it and Unblock the Notifications