योगगुरु पर फूटा लालू का गुस्सा, कहा आसाराम जैसा ही होगा रामदेव का हाल

lalu prasad yadav
पटना। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बाबा रामदेव पर विवादास्पद बयान दे दिया है। योगगुरु पर नाराज लालू ने उनकी तुलना रेप केस में फंसे कथावाचक आसाराम बापू से कर दी।

रामदेव से नाराज लालू प्रसाद ने कहा कि उनका जल्द ही वही अंजाम होगा, जो आसाराम बापू का हुआ। लालू ने कहा कि बाबा रामदेव संत के वेश में राजनीति में दिलचस्पी रखने वालों में से है। उन्होंने कहा कि सच्चा साधु और रामदेव जैसे नकली साधु के बीच फर्क स्थापित किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर रामदेव का यही हाल रहा तो उनकी हालत भी वैसी ही होने वाली है जो भी आसाराम बापू की है।

गौरतलब हो कि बाबा रामदेव ने नरेंद्र मोदी को समर्थन नहीं देने पर लालू प्रसाद को भगवान कृष्ण के बजाय कंस बताया था। रामदेव ने कहा था कि लालू को कांग्रेस का साथ छोड़ नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की कोशिश करनी चाहिए। रामदेव चाहते है कि बिहार में नीतीश से संबंध खत्म होने के बाद आरजेडी भाजपा के साथ आए, लेकिन बाबा की ये बात लालू को पसंद नहीं आ और उन्होंने बाबा को ही आड़े हाथों लेते हुए उनपर विवादास्पद टिप्पणी कर दी।

हलांकि रामदेव की ओर से इस बयान पर कोई पलटवार अब तक नहीं आया है। वहीं लालू मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अगले लोकसभा चुनाव में कोई मुद्दा नहीं मानते है। लालू ने कहा कि इस प्रदेश की सभी 40 लोकसभा सीटों पर सीधा मुकाबला राजद-कांग्रेस-लोजपा गंठबंधन और भाजपा के बीच होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+