बिहार में बोले जिग्नेश मेवाणी, जब गुजरात में बिहारी पीटे जा रहे थे तो कहां थे मोदी और शाह
आरा। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) का प्रचार करने पहुंचे गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब गुजरात में बिहार और यूपी के मजदूरों को पीटा और घसीटा जा रहा था तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह लोगों से अपील करने की बजाए मंजीरा बजा रहे थे।

पीएम मोदी पर बोला हमला
गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी सोमवार को आरा लोकसभा से महागठबंधन के प्रत्याशी माले नेता राजू यादव के प्रचार करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा, 'जब गुजरात में बिहार और यूपी के मजदूरों को पीटा और घसीटा जा रहा था तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह लोगों से अपील करने की बजाए मंजीरा बजा रहे थे। उस समय गुजरात मे हार्दिक पटेल और जिग्नेश मेवाणी ही थे जिन्होंने गुजरातियों से शांति की अपील की थी। मेवाणी ने कहा कि तब मैंने राजधानी पटना की रैली में दोनों हाथ जोड़कर गुजरात की घटना को लिए माफी मांगी थी।

गिरिराज सिंह पर करेंगे केस
भाजपा नेता और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के आरोपों पर जिग्नेश मेवाणी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वह गिरिराज सिंह के खिलाफ मानहानि का केस करेंगे। इस दौरान उन्होंने 'भाजपा हराओं-संविधान बचाओं' का नारा भी दिया। जिग्नेश मेवाणी ने बेरोजगारी बढ़ाने और चुनाव आते ही राम बनाम रहीम, मंदिर बनाम मस्जिद और भारत बनाम पाकिस्तान का नारा बुलंद करना पीएम मोदी का पेशा बताया।

राजू यादव को वोट करने की अपील
जिग्नेश मेवाणी ने महागठबंधन के प्रत्याशी राजू यादव के एक संघर्षशील नेता बताते हुए आरा लोकसभा से उनकी जीत सुनिश्चित बताई। बताते चले की इन दिनों गुजरात के चर्चित नेता जिग्नेश मेवाणी बिहार में महागठबंधन के प्रत्याशियों के प्रचार को लेकर बिहार दौरे पर हैं। आरा पहुंचे जिग्नेश मेवाणी ने पत्रकारों से बातचीत के बाद आरा शहर में दो जगहों पर लोगों को संबोधित करते हुए महागठबंधन के प्रत्याशी राजू यादव को विजयी बनाने की अपील की।
-
PM Modi की गोद में कौन है ये प्याारा बच्चा? जिसे प्रधानमंत्री ने बताया अपना 'नन्हा दोस्त', फोटो वायरल -
गुजरात CM से भारत के PM तक, 24 साल की लगातार ड्यूटी: Narendra Modi के 'अटूट समर्पण' की क्या है कहानी? -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Shaheed Diwas 2026: 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले', 23 मार्च को क्यों मनाते हैं शहीद दिवस? -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications