बिहार में एक घमासान जंग नीतीश-लालू में भी
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान तो जंग होगी ही। एक तरफ होगी एनडीए और दूसरी तरफ नीतीश कुमार-लालू यादव। पर एक जंग जदयू और राजद के बीच भी चल रही है। ये घमासान जंग चल रही कि बिहार विधानसभा चुनाव में ज्यादा सीटें किसे मिलें।
पासवान की पार्टी
पिछले चुनाव में राजद और उसकी सहयोगी राम विलास पासवान की लोकजनशक्ति पार्टी ने मिलकर चुनाव लडा था। उधर, पिछले चुनाव में जदयू साथ थी भाजपा के। इस बार सारी तस्वीर बदल चुकी है।
तब जदयू ने 104 सीटों पर और भाजपा ने 102 सीटों पर चुनाव लड़ा। तब भाजपा को 89 फीसद सीटों पर, जयदू को 81 फीसद सीटों पर और राजद को 13 फीसद सीटों पर सफलता मिली थी।
किधर है साबूत बिहारी? कोई यादव, कोई कुर्मी नेता
साथ-साथ भी, तकरार भी
इस बार जदयू और राजद साथ-साथ हैं। दोनों चाहते हैं कि उन्हें ज्यादा सीटें मिलें। इसको लेकर दोनों दलों के भीतर तकरार भी है। बेशक, इस मसले पर दोनों दलों के नेताओं में कसकर जंग होगी। बहुत से नेता पार्टी छोड़कर दूसरे दलों का दामन थामेंगे। मतलब जिन्हें पार्टी अपना उम्मीदवार नहीं बनाएगी, वे दूसरे दलों का रुख करेंगे।
बागियों को टिकट
जानकार कह रहे हैं कि भाजपा की कोशिश होगी कि वह जदयू और राजद के बागियों को खूब टिकट दें। कारण ये है कि उसके उन सीटों पर तो कई आधार ही नहीं है,जहां पर वह पहले जदयू के साथ मिलकर लड़ती थी। भाजपा नेतृत्व को उन सीटों पर अपने संगठन को भी मजबूत करना होगा। हालांकि वह तो बाद की बातें हैं।













Click it and Unblock the Notifications