मंजझार में फंसे मांझी, सरकार बनाने में जुटे नीतीश, प्रस्ताव किया पेश
पटना। बिहार की सियासत में उठा बवाल अब तक शांत नहीं हो पाया है। बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की नैया मंजझार में फंसी है तो भागकर दिल्ली पहुंच गए। मांझी की दिल्ली आते के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में सरकार बनाने की दिशा में अपना पहला कदम बना दिया है।

जहां मांझी इस्तीफा देने से इनकार कर रहे हैं तो वहीं नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर चुके है। नीतीश का दावा है कि उनके पास सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा है। नीतीश कुमार के मुताबिक उनके पास 130 विधायकों का समर्थन है।
दोनों और से बराबरी की हमले जारी है। बिहार में अब मांझी और नीतीश में आरपार की लड़ाई शुरु हो चुकी है। जहां मांझी समर्थक ये दावा कर रहे है कि अगर जरूरत पड़ी तो वो भाजपा से समर्थन ले सकते है। वहीं जेडीयू भाजपा पर पार्टी तोड़ने का आरोप कर रही है। जेडीयू दावा कर रही है कि मांझी की बगावत की पटकथा दिल्ली से लिखी गई है।












Click it and Unblock the Notifications