दबंगई: हथियारों से लैस गुंडों के साथ रंगदारी वसूलने पहुंच गये JDU विधायक

पुलिस के अनुसार, पटना के बोरिंग कैनाल रोड स्थित कंपनी के मालिक तरुण कुमार ने दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि मोकामा के विधायक अनंत सिंह चार-पांच हथियारबंद लोगों के साथ उनके कार्यालय में पहुंचे और पैसे की मांग की। पैसा नहीं मिलने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
इधर, पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि करते हुए कहा कि रंगदारी का मामला दर्ज किया गया है तथा पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही पूरी स्थिति सामने आ पाएगी।












Click it and Unblock the Notifications