बिहार: जेडीयू नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या, अंगूठे में फंसी मिली पिस्टल

नालंदा। बिहार की राजधानी पटना में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के प्रखंड अध्‍यक्ष के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सरेआम हुई इस हत्या का इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, पटना के सिटी एसपी पूर्वी जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस जांच कर रही है।

jdu leader son shot dead in bihar

जानकारी के अनुसार, नालंदा जिले के रहुई प्रखंड में शनिवार को जेडीयू के प्रखंड अध्‍यक्ष का चुनाव हुआ। इसमें विनोद मुखिया निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष चुने गए। खुशियां मनाई जा रही थीं, लेकिन इसी बीच विनोद के बेटे सौरभ कुमार की हत्या की खबर आई। बताया गया कि पटना के कांटी फैक्ट्री मोड़ पर सौरभ की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

हत्या की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। सौरभ पटना में रहकर पढ़ाई करता था। वह चार दोस्तों के साथ हॉस्टल में रहता था। घटनास्थल से उसके अंगूठे में फंसी पिस्टल बरामद हुई है। मामला किसी लड़की से प्रेम-प्रसंग का भी बताया जा रहा है। पटना के सिटी एसपी पूर्वी जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस जांच कर रही है।

Recommended Video

      नालंदा : अवैध संबंध का आरोप लगाकर पति ने निकाला घर से बाहर, न्याय के लिए दर-दर भटक रही है पीड़िता

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+