चिंतन शिविर में बढ़ी नीतीश की चिंता, बागी हुए शिवानंद तिवारी ने की मोदी की तारीफ

शिवानंद तिवारी जहां एक ओर नीतीश को लथाड़ते रहे तो वहीं बीजेपी के पीएम कैंडिडेट मोदी की तारीफों के पुल बांधते रहे। मोदी की तारिफ करते हुए तिवारी ने कहा कि मौजूदा समय में मोदी एक बहुत बड़ी ताकत बनकर उभरे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी ने जिस जगह से ऊपर उठकर जो मुकाम बनाया है उसके लिए मोदी की तारीफ होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं मोदी की विचारधारा नहीं पर उनकी मेहनत का कायल हूं। मोदी पिछड़े परिवार में पैदा होने के बावजूद अपने मेहनत केबल पर यहां तक पहुंचे है।
मोदी की तारिफ करने वाले तिवारी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मंच से ही खुला विरोध करते हुए कहा कि बिहार के लोग नीतीश कुमार का घेराव करते हैं क्योंकि वे जमीनी नेता नहीं है। उनके नेतृत्व में कोई नेता नहीं पैदा हुआ। पार्टी के किसी नेता को आगे बढ़ाने से वो डरते है कि कहीं वो उनसे आगे ना निकल जाएं। शिवानंद तिवारी का ये बागी स्वर उनके लिए क्या नई मुश्किलें खड़ा करता है ये तो आगे अआने वाला वक्त ही बता पाएगा, लेकिन इतना जरुर कहा जा सकता है कि मोदी ने नीतीश की पार्टी में सेंध जरुर लगा दी है।












Click it and Unblock the Notifications