बिहार की बिजली पर‍ियोजनाओं को नरेंद्र मोदी देंगे 'करंट'

narendra-modi
पटना। अच्छे दिन लाने वाली मोदी सरकार की निगाहें अब नीतीश-लालू के गढ़ की ओर हैं। बिहार की बिजली जरूरतों और लम्बित परियोजनाओं को पूरा करने में केन्द्र सरकार पूरी मदद करेगी। प्रदेश भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल से मिला तथा यहां की बिजली परियोजनाओं पर उनसे विस्तृत विचार-विमर्श किया।

शाह की आसान हुई राह प्रतिनिधिमंडल में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता नन्दकिशोर यादव, प्रदेश अध्यक्ष मंगल पाण्डेय और सांसद आरके सिंह थे। श्री मोदी ने बताया कि श्री गोयल आगामी 26 जून को बिहार की बिजली परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे तथा उसी दिन बाढ़ स्थित एनटीपीसी की सुपर थर्मल पावर प्लांट की पहले चरण की 660 मेगावाट की पहली इकाई का उद्घाटन करेंगे।

उन्होंने कहा है कि केन्द्रीय मंत्री से मुलाकात के दौरान बिहार की बिजली जरूरतों, बांका स्थित अल्ट्रा मेगा पावर प्लांट, राजीव गांधी ग्रामीण विद्युत परियोजना आदि पर विस्तृत चर्चा हुई। भाजपा नेताओं ने बाढ़ स्थित सुपर पावर प्लांट के प्रथम चरण से उत्पादित होने वाली बिजली में बिहार का कोटा बढ़ाने की मांग की।

मंत्री ने आश्वासन दिया कि अनावंटित 490 मेगावाट में से बिहार को अधिक से अधिक बिजली मिले, समीक्षा के बाद इसकी वह कोशशि करेंगे। फ‍िलहाल बीते दिन घोष‍ित हुए यूपीएससी पर‍िणामों में बिहार के होनहारों ने अपना परचम लहराया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+