Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बिहार: प्यार में मग्न युवक-युवती पर टूटा कहर, युवक का गुप्तांग काट घायल किया

bihar-killing-love
पटना। कहते हैं प्यार अंधा होता है पर यही अंधापन जब इंसानियत को रौंदने पर उतर आए तो सामाजिकता शर्मसार हो जाती है। बिहार के सीवान जिले में एक ऐसी ही घ‍िनौनी वारदात सामने आई है। एक प्रेमी को प्रेमिका के साथ इश्क फरमाना महंगा पड़ गया। एकांत में प्रेमालाप करते युवती के घरवालों ने उसे देख लिया और प्रेमी की जमकर पिटाई की।

युवती के आक्रोशित परिजनों ने ब्लेड से युवक का ल‌िंग भी काट दिया। जिसके बाद वह बेहोश हो गया बाद में किसी ने पुलिस को फोन किया तो पुलिस ने उसे प्रेमिका के घर से अचेतावस्था में उठाकर अस्पताल भेजा गया।

पढ़ें- खुले फाटक से गुजरी ट्रेन

जहां असाव थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक युवती का पड़ोसी गांव के एक लड़के से प्रेम संबंध था। दोनों अक्सर एक दूसरे से मिलते थे और किसी एकांत जगह में मेल-मिलाप होता था। युवक अपनी प्रेमिका के साथ गांव के बाहर मिलने आया था। ग्रामीणों का कहना है कि इसकी भनक युवती के परिजनों को लग गई थी। उन्होंने युवक व युवती को एक साथ देख लिया।

युवक से वहां से चले जाने की बात कही, तो उसने साथ जीने व मरने की बात कहने लगा। इस पर युवती के भाई आक्रोशित हो गए। उसे पकड़कर घर लाए और मारने लगे। गुस्सा इतना था कि युवक के शरीर पर सैकड़ों जगह ब्लेड से वार कर अधमरा कर दिया, साथ ही उसका लिंग भी काट दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमिका के घर से अचेतावस्था में पड़े युवक को सदर अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मौके से खून से सना ब्लेड व मोबाइल की बैटरी आदि बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि दोष साबित हो जाने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

क्या जुबान से मुकर रही है लड़की-

युवती का कहना था कि मैं घर में थी, बगल में तिलक होने के चलते परिवार के सभी लोग वहां पर गये थे। अकेला देख उक्त युवक मेरे साथ जोर-जबरदस्ती करने लगा। ''मैं चिल्लाने लगी, तो मेरे परिजन घर पर पहुंच गए। मुझे पता नहीं था कि अचानक इतना बड़ा कांड हो जाएगा।'' हालांकि लड़की की बातों को पुलिस ने प्रथम दृष्टया सच मानने से इंकार कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+