Bihar: लालू-नीतीश की जोड़ी ने दिए गठबंधन के संकेत

lalu-nitish
पटना। बिहार की राजनीति भले ही मौका-ए-दस्तूर देखकर करवटें बदलती हो पर एक धुंधली तस्वीर अब साफ होती नजर आ रही है। लालू प्रसाद यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के साथ मिलकर लड़ने के संकेत दिए हैं। लालू ने कहा कि भाजपा को आसानी से हराया जा सकता है।

आरजेडी प्रमुख ने पार्टी के ट्रेनिंग कैम्प में इसका स्पष्ट संकेत दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि मंडल कमिशन की ताकत ही इनकी असली ताकत है और यही बीजेपी की कमजोरी भी है।

पढ़ें- मिड डे ज़हर

इस ट्रेनिंग कैम्प में लालू ने पुराने साथियों को एक मंच पर लाने के संकेत दिए। लालू ने कहा कि आगे क्या करना है, नहीं करना है, यह आगे देखेंगे, लेकिन यह स्पष्ट रूप से समझ लीजिए कि मंडल ही हमारी असली ताकत है। यही हमारे कार्यकार्ताओं का बम है।

लालू ने हाथ बढ़ाते हुए कहा कि अगर हम अपने साथ जदयू का वोट जोड़ दें तो 45 फीसदी वोट मिला। अगर यह ताकत काम कर गई तो नरेंद्र मोदी का कहीं अता-पता नहीं चलेगा। उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव में गठबंधन का संकेत देते हुए कहा कि हम इस बारे में सभी के साथ बैठकर बात करेंगे।

लालू ने आरजेडी कार्यकर्ताओं को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आपसी गुटबंदी को बंद करने एवं लोगों के साथ जुड़ने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि मोदी की राजनीति को हराना है तो साथ मिलकर जनता के पक्ष में काम करने होंगे, पहचान बनानी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+