छात्र की मौत पर सुलगा बिहार, आगजनी और बवाल से तनाव

पढ़ें- बीमार क्यों है बिहार
पुलिस के अनुसार, सुपौल का रहने वाला नौवीं कक्षा का छात्र सूरज कुमार सहरसा में रहकर पढ़ाई करता था। सूरज सुबह ट्यूशन पढ़ने जा रहा था, जब रास्ते में गिरे हाई टेंशन वायर की चपेट में आ गया और करंट लगने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
आक्रोशित छात्र बिजली विभाग की लापरवाही को घटना का कारण बताते हुए हंगामा करने लगे और पावर ग्रिड पर हमला बोल दिया। गुस्साए छात्रों ने पावर ग्रिड में तोड़फोड़ की। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर भी छात्रों ने पथराव किया व रेलवे स्टेशन पर खड़ी सुपौल पैसेंजर ट्रेन में भी आग लगा दी।
माहौल को नियंत्रण में कर लिया गया है, पर अब भी इलाके में तनाव है व लोग शासन-प्रशासन को इस घटना का सीधे तौर पर जिम्मेदार मान रहे हैं। इसी के साथ शिकायतें हैं कि बचाव कार्य भी अगर वक्त पर मुहैया होता, तो जान बचाई जा सकती थी।












Click it and Unblock the Notifications